लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की शुरुआत नहाय-खाय के साथ हुई। परंपरा के अनुसार कद्दू, चावल और दाल के सेवन को लेकर हजारीबाग के बाजारों में कद्दू की मांग बढ़ गई। इस बार कद्दू ₹80 प्रति किलो तक बिक रहा है। सुबह से श्रद्धालु खरीदारी में जुटे हैं। कीमतें बढ़ने के बावजूद लोगों की आस्था बरकरार है और बाजारों में श्रद्धा व उत्साह का माहौल नजर आ रहा है।