कुशलगढ़: वाकानेर में श्रद्धा का सैलाब उमड़ा, आचार्य प्रसन्न सागर जी का हुआ भव्य स्वागत
अंतर्मना आचार्य श्री प्रसन्न सागर अपने 18 साधु-संतों के मुनि संघ के साथ शुक्रवार सुबह 10 बजे मंगलेश्वर से विहार करते हुए कुशलगढ़ की ओर अग्रसर थे। इस दौरान वाकानेर गांव के समीप ग्रामीणों, जनजाति समाज के श्रद्धालुओं एवं व्यापारियों ने उनका गर्मजोशी और श्रद्धाभाव से भव्य स्वागत किया। ग्रामीणों ने पारंपरिक ढोल-वाद्यों की मंगल ध्वनि के बीच आचार्य श्री और मुनि संघ