महोबा: ख्यारैया-ज्योरैया में दबंगों पर कब्जा करने का आरोप, पीड़ित परिवार को मिल रही जान से मारने की धमकी
Mahoba, Mahoba | Mar 31, 2026 जमीन कब्जे का मामला सामने आया है। पीड़ित राममिलन ने आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोगों ने उसके बाड़े पर दोबारा कब्जा कर अवैध निर्माण शुरू कर दिया है। पहले भी पुलिस ने कब्जा हटवाया था और समझौता कराया था, लेकिन आरोपी नहीं माने। पीड़ित का कहना है कि विरोध करने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। उसने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।