गुरारू: डीहा पंचायत: बंदरी गांव में आग से 40 बीघा गेहूं की फसल राख, लाखों का नुकसान, दमकल ने पाया काबू
Guraru, Gaya | Apr 21, 2026 गुरारू प्रखंड के ग्राम पंचायत डीहा अंतर्गत बंदरी गांव में मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे भीषण आग लगने से लगभग 40 बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। घटना से किसानों को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। डीहा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मिंटू वर्मा ने बताया कि इस अगलगी की घटना में मो. वसीर, मो. हलीम, मो. साबिर, ललन पासवान, सुरेंद्र पासवान एवं मो. मिस्टर हैं।