मुंगीसापुर कस्बे में स्थित मालवीय इंटर कॉलेज में बुधवार को करीब 11 बजे संविधान दिवस के अवसर पर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान विद्यार्थियों को संविधान निर्माता, संविधान की मूल भावना, नागरिकों के मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।