तरबगंज: दुर्जनपुर पचूमी में जमीनी विवाद को लेकर विपक्षी ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर अभद्रता करते हुए तीन लोगों को पीटा
दुर्जनपुर पचूमी निवासी शिवकुमार निषाद ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि,शुक्रवार को शाम 8:30 बजे पूर्व में जमीन के विवाद की कहा सुनी को लेकर विपक्षी विरेंद्र यादव, लक्ष्मन यादव, संतोष सोनकर, पंकज यादव व 8 से 10 अज्ञात व्यक्तियों ने सहन दरवाजे पर आकर अभद्रता करते हुए वादी सहित गीता ,रीमा को अभद्रता करते हुए मूका थप्पड़ डंडे से मारा पीटा जिससे गंभीर चोटेंआई है।