नाला आमबागान के समीप सामुदायिक शौचालय उचित देखभाल के अभाव में खंडहर में तब्दील| गुरुवार अपराह्न करीब 4 बजे ग्रामीणों ने समस्या की दी जानकारी|नाला आम बागान में सामुदायिक शौचालय का निर्माण तो वर्षों पूर्व हो चुका है परंतु आज तक ना विधिवत रूप से उद्घाटन हुआ ना हीं इसकी देखरेख हो रही है | फल स्वरुप दिनों दिन शौचालय जर्जर होता जा रहा है |