खरगौन: ग्राम ढाबला में पारिवारिक विवाद में महिला ने लगाई फांसी, गंभीर हालत में ICU में भर्ती ससुर पर लगे मारपीट के आरोप
खरगोन जिले के ग्राम ढाबला में नव विवाहिता चंपाबाई पति कुंवर सिंह (24) ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने घर में ही फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया। ताबड़तोड़ परिजन महिला को खरगोन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में महिला का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है। मायका पक्षी के लोगों ने मारपीट के आरोप लगाए।