नजीबाबाद: नजीबाबाद के किशनपुर आंवला में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल, बिजनौर रेफर
शुक्रवार को 7:00 जानकारी प्राप्त हुई ग्राम झक्काकी निवासी जयनीत पुत्र जीवन सिंह उम्र लगभग 18 वर्ष गुरुवार रात अपने गांव से नजीबाबाद आ रहा था। जैसे ही वह किशनपुर आंवला गांव के पास पहुंचा, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जयनीत गंभीर रूप से घायल हो गया।