मध्य प्रदेश के खरगोन में एक अनोखा स्वास्थ्य शिविर शुरू हो चुका है, जहां बिना गोली, दवाई और मशीन थेरेपी के लोगों को स्वस्थ बनाने का दावा किया जा रहा है. गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित इस तीन दिवसीय शिविर में ब्रह्म मुहूर्त में ध्यान, व्यायाम और 15 से 20 प्रकार के विशेष स्वास्थ्यवर्धक नाश्ते के जरिए शारीरिक और मानसिक रोगों से राहत दिलाई जा रही है.