छतरपुर नगर: छतरपुर में मकान में भीषण आग, दमकल के देरी से पहुंचने पर मोहल्लेवासियों में आक्रोश
छतरपुर में नारायणपुरा रोड स्थित एक मकान में आज 21 अप्रैल सुबह करीब 10:00 बजे अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद करीब एक घंटे की देरी से दमकल वाहन मौके पर पहुंचा, जिससे मोहल्लेवासियों में भारी नाराजगी देखने को मिली।आग लगने के दौरान घर के लोग छोटे पानी के पाइप की मदद से आग बुझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया।