खागा: किशनपुर में कुंवे में गिरकर किशोरी की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, नहाने के उपरांत हुआ हादसा
फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के मनोहरपुर मजरे गाजीपुर गांव में पैर फिसलने से किशोरी कुएं में गिर कर गम्भीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए ले जा रहे थे तभी रास्ते मे उसकी मौत हो गई। किशोरी की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार मनोहरपुर मजरे गाजीपुर गांव निवासी बुद्धराज निषाद की 17 वर्षीय पुत्री अनुभव देवी गांव