मोतिहारी: केंद्रीय चयन परिषद द्वारा सिपाही पद की लिखित परीक्षा पूर्वी चंपारण मोतिहारी के 17 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई
केंद्रीय चयन परिषद के आयोजित सिपाही पद की लिखित परीक्षा पूर्वी चंपारण मोतिहारी के 17 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई। परीक्षा दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक निर्धारित थी। मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, वाईफाई, पेजर, इलेक्ट्रॉनिक पेन और कैलकुलेटर पर प्रतिबंध था। केवल केंद्राधीक्षक को कीपैड वाला साधारण मोबाइल रखने की अनुमति थी। इस परीक्षा में कूल 9392 परीक्षार्थी शामिल हुए।