मोतिहारी: जिले के पहाड़पुर थाना क्षेत्र के इंग्लिश चौक के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक छात्र की मौत
पूर्वी चम्पारण मोतिहारी जिले के पहाड़पुर थाना क्षेत्र के इंग्लिश चौक के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। मृत छात्र की पहचान चितहां गांव निवासी दिनेश पटेल के पुत्र गोलू कुमार के रुप में की गई हैं। जो दिल्ली पब्लिक स्कूल में पढ़ने जा रहा था। जानकारी बुधवार सुबह करीब 10 बजे मिली।