विश्रामपुर मझिआंव विधानसभा क्षेत्र के विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने गुरूवार की दोपहर करीब 1बजे मझिआंव प्रखंड अंतर्गत मोरबे में आयोजित नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं भगवान सत्यनारायण व्रत कथा में सम्मिलित हुए। उन्होंने पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि, शांति एवं सर्वांगीण विकास की मंगलकामना की।