फरीदपुर: रामनवमी का पर्व बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया
फरीदपुर और फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र में रामनवमी का पर्व बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जगह-जगह कन्या भोज का आयोजन किया गया, जहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया और दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिया। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं।