दरभंगा: सैटेलाइट टाउनशिप के खिलाफ किसानों का बिगुल, 9 जून को समाहरणालय घेराव का ऐलान
सैटेलाइट टाउनशिप के नाम पर किसानों और मजदूरों की जमीन अधिग्रहण के विरोध में अखिल भारतीय किसान महासभा के बैनर तले मब्बी यात्री शेड में एक संयुक्त किसान-मजदूर सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता शिवन यादव, केशरी यादव, सूर्यनारायण शर्मा, कोमलकांत यादव एवं गणेश शर्मा की पांच सदस्यीय अध्यक्ष मंडली ने की।