बरेली: सुभाष नगर थाना पुलिस ने लूट के चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
सुभाष नगर थाना पुलिस ने लूट के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने बताया कि सिटी शमशान भूमि के अंदर अभियुक्तों द्वारा मोबाइल बेचने की कोशिश की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और कार्यवाही शुरू कर दि है । पकड़े गए अभियुक्त के पास से पुलिस ने दो चाकू बरामद किए हैं।