रोहतास में घना कोहरा और कड़ाके की ठंड, जनजीवन प्रभावित। रोहतास जिले में दिसंबर के अंतिम सप्ताह के रविवार को मौसम का मिजाज बेहद सर्द रहा। सुबह से लेकर शाम करीब छह बजे तक जिले में घना कोहरा छाया रहा, वहीं ठंडी हवा चलने से ठिठुरन और बढ़ गई। घरों से निकलने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरे के कारण सड़कों पर दृश्यता कम रही,