राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अरनोद में प्रेरणादायक माहौल देखने को मिला, जब विद्यालय में राउमावि अरनोद के पूर्व विद्यार्थी एवं वर्तमान में भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में सेवारत विशाल मीणा तथा सेवानिवृत्त कर्नल जयराज सिंह का विशेष आमंत्रण पर आगमन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य श्यामलाल गायरी ने की।