भोगनीपुर: लार्ड कृष्णा एजुकेशन सेंटर पुखरायां में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव, बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
पुखरायां कस्बे के लार्ड कृष्णा एजुकेशन सेंटर स्कूल का सोमवार रात करीब 7 बजे धूमधाम से वार्षिकोत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक विनोद कटियार ने सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिसके बाद स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। रनिया प्रधान पंकज शुक्ला भी मौजूद रहे।