बड़वाह नावघाट खेड़ी स्थित नर्मदा तट पर मंगलवार को गंगा दशहरा पर्व को लेकर सुबह से स्नान दान पूजन करने को लेकर मालवा के इंदौर महू सहित निमाड़ क्षेत्र के श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।सुबह 8 से 11 बजे के बीच नहाने के दौरान गहरे पानी मे 6 अलग अलग लोगो को डूबने से घाट पर तैनात गोताखोर बाबूलाल मंगले सहित टीम के जादू गिरी,संजय केवट,ने छलांग लगाकर बचाया है।