अनूपगढ़: अनूपगढ़ के सरकारी अस्पताल में एक व्यक्ति को सिरिंज चुराते हुए पकड़ा,एक फरार
अनूपगढ़ के सरकारी अस्पताल में दो व्यक्ति का इंजेक्शन लगाने के लिए सिरिंज चोरी करने पहुंचे थे मगर नर्सिंगकर्मी सुनील कुमार ने एक व्यक्ति को मौके पर ही पकड़ लिया और जबकि दूसरा व्यक्ति वहां से भागने में सफल हो गया।नर्सिंगकर्मी सुनील कुमार की सूचना पर डॉक्टर मनीष कुमार वर्मा ने पकड़े हुए नशेड़ी रवि सोनी को पुलिस के हवाले कर दिया, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।