शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी ने संगठन विस्तार के तहत चारामा विकासखंड के ग्राम पंचायत आंवरी के युवा सरपंच एवं सरपंच संघ के उपाध्यक्ष जयप्रकाश गावड़े को युवा कांग्रेस का जिला महासचिव नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और युवाओं में उत्साह का माहौल है। नियुक्ति पर जयप्रकाश गावड़े ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।