प्रतापपुर: प्रतापपुर अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर सड़क हादसे के बाद भड़का आक्रोश, ट्रक में लगाई आग
प्रतापपुर–अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से कार सवार एक ही परिवार के तीन लोगों—पति, पत्नी और बेटे—की मौके पर ही मौत हो गई थी ।घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।