धमतरी: धमतरी में युवा उत्सव के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए
धमतरी में 24 एवं 25 अप्रैल को आयोजित युवा उत्सव 2026 - इंटर कॉलेज प्रतियोगिता को लेकर धमतरी पुलिस द्वारा व्यापक एवं मजबूत सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देशन में तथा कलेक्टर धमतरी की उपस्थिति में सीएसपी धमतरी द्वारा पीजी कॉलेज धमतरी स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया गया।