इटावा: थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में कानपुर आगरा नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मीडियाकर्मी की मौत
Etawah, Etawah | Jul 8, 2026 इटावा थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में कानपुर आगरा नेशनल हाईवे पर मंगलवार देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान उसकी बाइक पर लिखा प्रेस और बैग में मिले प्रेस कार्ड के आधार पर हुई। मृतक जनपद हाथरस का निवासी बताया गया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और उसके परिजनों से संपर्क का प्रयास किया जा रहा है।