बिजनौर: बिजनौर नगीना मार्ग पर वीकेआईटी कॉलेज के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक कों मारी टक्कर
Bijnor, Bijnor | Jun 11, 2024 बिजनौर में नगीना मार्ग पर विकेआईटी कॉलेज के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में गांव सुनपता निवासी राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। राहुल को तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद कार चालक भी मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है