हुज़ूर: भोपाल के वीआईपी रोड पर बादल महल के पास पानी में युवक का शव मिला, नगर निगम के गोताखोरों ने निकाला
Huzur, Bhopal | Oct 25, 2024 भोपाल के वीआईपी रोड स्थित बादल महल के पास शुक्रवार की शाम को युवक का शव पानी में तैरता मिला। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने नगर निगम के गोताखोरों की मदद से बॉडी को बरामद कर लिया है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है। तलैया थाना पुलिस के मुताबिक युवक की उम्र करीब 40 वर्ष है।