सीतापुर: हेमपुर नेरी के पास तेज रफ़्तार चार पहिया वाहन ने सड़क पर बाइक को मारी जोरदार टक्कर, तीन लोग घायल
जनपद के सीतापुर महोली मार्ग पर हेमपुर नेरी के पास तेज रफ़्तार चार पहिया वाहन ने सड़क पर एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी दुर्घटना में बाइक पर सवार तीन लोग जख्मी हो गए थे। सभी घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस की मदद से सीतापुर के जिला अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर के द्वारा घायलों का उपचार किया जा रहा है।