महेश्वर: विकास कार्यों की फाइल पास करने के लिए मांग रहा था रिश्वत! महेश्वर का उपयंत्री 4 हजार लेते रंगे हाथों गिरफ्तार"
खरगोन जिले के महेश्वर से भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है, जहां जनपद पंचायत के संविदा उपयंत्री मनोज सावले को लोकायुक्त टीम ने चार हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत कांकरिया में कूप जाली और नाली निर्माण का कार्य पूरा होने के बाद उसके मूल्यांकन और कार्यपूर्ण प्रमाण पत्र जारी करने के बदले उपयंत्री ने