जसवंतनगर: ग्राम चांदनपुर में आयोजित भागवत कथा में हुआ कंस वध का वर्णन, श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर लिया भाग
चांदनपुर में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान आचार्य राघव दास महाराज ने कंस वध लीला का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि जब पृथ्वी पर अधर्म बढ़ता है, तब भगवान धर्म स्थापना के लिए अवतार लेते हैं। आचार्य ने बताया कि श्रीकृष्ण ने अत्याचारी कंस का वध कर समाज को भय और अन्याय से मुक्त किया। यह लीला सत्य की असत्य पर विजय का प्रतीक है। कथा में श्रद्धालु भक्ति में डूबे रहे।