मंदसौर: नीमच में 100 करोड़ से अधिक के मादक पदार्थों का सुरक्षित नष्टीकरण, 1800 डिग्री बॉयलर में किया खात्मा
नीमच। उज्जैन रेंज पुलिस ने 100 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के जब्त मादक पदार्थों का विक्रम सीमेंट अल्ट्राटेक प्लांट के 1800 डिग्री तापमान वाले बॉयलर में सुरक्षित नष्टीकरण किया,कार्रवाई आईजी राकेश गुप्ता और डीआईजी निमिष अग्रवाल के निर्देशन में हुई, मंदसौर, नीमच, रतलाम, शाजापुर व देवास के एसपी मौजूद रहे,