नगीना: नगीना के डबल फाटक पर चित्तौड़गढ़ पुलिस चौकी के सामने गेटमैन के बूम बंद करने के दौरान ई-रिक्शा से टकराकर मुड़ा
Nagina, Bijnor | Apr 2, 2026 गुरुवार की सांय करीब 5:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक नगीना में डबल फाटक स्थित चित्तौड़गढ़ पुलिस चौकी के सामने रेलवे गेटमैन द्वारा फाटक का बूम बंद करने के दौरान ई रिक्शा से टकराकर बूम मुड़ गया। जिससे जाम की स्थिति पैदा हो गई और राहगीरो को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।