छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में धान खरीदी व्यवस्था को लेकर किसानों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। इसी मुद्दे पर आज जिला कांग्रेस कमेटी, बालोद द्वारा 24 जनवरी 2026 को प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए गए। शनिवार दोपहर 2 बजे कांग्रेस नेताओं ने प्रेस वार्ता में बताया कि धान खरीदी समाप्त होने में अब सिर्फ 5 दिन शेष हैं, लेकिन जिले में आज भी 13 हजार से अधिक किसान धान बेचने से वंचित हैं। कई सहकारी समितियों में खरीदी की सीमा सिर्फ एक क्विंटल तय कर दी गई है।