लोहरदगा: कार्तिक नगर जूरिया में कुत्तों के झुंड ने एक बालक को काटकर घायल किया, सदर अस्पताल में भर्ती
सदर थाना क्षेत्र के कार्तिक नगर जूरिया में खेल रहे एक बालक को आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया! बालक की आवाज पर स्थानीय लोग पहुंचे जहां से कुत्तों को भगाकर बालक को बचा लिया गया! इसके बाद सदर अस्पताल में बृहस्पतिवार शाम 5:30 बजे भर्ती कराया गया जहां कार्तिक नगर जूरिया निवासी आयुष उरांव का इलाज किया जा रहा है!