लोहरदगा: हिंडालको CSR के तहत पठारी गांव में 150 वृद्धजनों को वितरित किए गए कंबल
लोहरदगा हिंडालको खनन क्षेत्र के पठारी गांव में हिंडालको सीएसआर के तहत बुधवार शाम लगभग 5: बजे बढ़ते ठंड से बचाव के लिए वृद्धजनों के बीच कंबल का वितरण किया गया। पठारी गांव के वृद्ध जनों के बीच ग्रामीण के सहयोग से एवं अधिकारियों के मार्गदर्शन में कंबल का वितरण किया किया ।150 कंबल का वितरण वृद्ध जनों के बीच बढ़ती ठंड से बचाव हेतु उन्हें प्रदान किए गए हैं।