लोहरदगा: बाल कल्याण समिति की त्रैमासिक समीक्षा बैठक, डीडीसी की अध्यक्षता में हुई
डीडीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में आज गुरुवार हम 5:30 बजे बाल कल्याण समिति के कार्यों की त्रैमासिक समीक्षा एवं जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक जिला परिषद कार्यालय स्थित सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी लोहरदगा द्वारा निर्धारित प्रपत्र के अनुसार बाल कल्याण समिति लोहरदगा में लंबित मामलों की जानकारी दी गई।