लोहरदगा: जिला भू-अर्जन पदाधिकारी जय ज्योति सामंता हुए सेवानिवृत्त, समाहरणालय में विदाई समारोह आयोजित, उपायुक्त ने किया सम्मानित
जिला भू-अर्जन पदाधिकारी जय ज्योति सामंता 31 दिसंबर 2024 को सेवानिवृत्त हो गये। बीपीएससी 47वें बैच के पदाधिकारी श्री सामंता लोहरदगा जिला में वर्ष 2023 में उप विकास आयुक्त के पद पर भी रहे। आज गुरूवार शाम 5 बजे इस उपलक्ष्य में जिला प्रशासन लोहरदगा की ओर से एक विदाई कार्यक्रम समाहरणालय सभाकक्ष, लोहरदगा में आयोजित किया गया।