वैशाली जिले के जंदाहा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मानसिंहपुर बिझरौली पंचायत में नवनिर्मित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय भवन एवं सांसद निधि से निर्मित वाटर एटियम का उद्घाटन मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह के दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।