चौथम: करूआमोड़-बदला घाट पथ पर सड़क हादसा, नवमी की छात्रा समेत बाइक सवार घायल
चौथम थाना क्षेत्र के करूआमोड़-बदला घाट पथ स्थित धनावती उच्च विद्यालय के समीप गुरुवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे सड़क दुर्घटना में नवमी कक्षा की एक छात्रा घायल हो गई। हादसा उस समय हुआ जब छात्रा स्कूल जाने के दौरान सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार युवक भी घायल हो गया। घाय