नर्मदा किनारे बसे ग्राम बड़गांव में किसान रामेश्वर यादव के खलिहान में गाय मृत मिलने से हड़कंप मच गया। गाय के शरीर पर जंगली जानवर के हमले के निशान और आसपास बड़े पंजों के निशान मिलने से तेंदुए की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है। लोगों ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने और सुरक्षा