धनौरा: गजरौला के तिगरी गंगा धाम में आरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया
शुक्रवार को लगभग 6:30 पर गजरौला के तिगरी गंगा धाम में आरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आसपास के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तिगरी गंगा धाम के रहने वाले पुरोहित गंगा शरण ने जानकारी देते हुए बताया है की गंगा मां की आरती करने से परिवार में सुख शांति मिलती है और यहां पर अधिकांश लोग गंगा में स्नान करने के लिए आते हैं।