बघौली के माँ यशोदा पब्लिक स्कूल, का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पूजन और दीप प्रज्ज्वलन से हुई, जिसे विद्यालय के संरक्षक मो. अब्दुल सत्तार तथा पूर्व प्रधान रामनरायण पाल ने संपन्न कराया। इसके बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की ऐसी झड़ी लगी कि पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।