सांगानेर: जयपुर ग्रामीण सहित राजस्थान के कई संभागों में आगामी 24 घंटे में तेज आंधी और हल्की बारिश का मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
राजस्थान के इलाकों में पिछले कुछ दिनों से पढ़ रही भीषण गर्मी के बाद आज मौसम केंद्र जयपुर के निर्देशक राधेश्याम शर्मा ने जयपुर ग्रामीण सहित राजस्थान के कई संभागों में आगामी 24 घंटे में तेज आंधी और हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में राजस्थान के बाड़मेर में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया है।