इटावा: नकली भारतीय मुद्रा बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपियों को गिरफ्तार, एसएसपी ने रिजर्व पुलिस लाइन में किया खुलासा
Etawah, Etawah | Oct 22, 2025 थाना सैफई पुलिस ने नकली भारतीय मुद्रा बनाने और चलाने वाले एक गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से पाँच आरोपियों को एक कार, अवैध असलहा और ₹30,200 की नकली भारतीय मुद्रा के साथ गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस लाइन में बुधवार दोपहर 1:00 किया खुलासा।