केिशनपुर: फुलवरिया वार्ड नंबर 10 में सोमवार रात आग लगने से तीन घर जलकर खाक, पांच बकरियां और एक गाय की मौत
फुलवरिया गांव वार्ड नंबर 10 में सोमवार कि रात अचानक लगी आग मे तीन घर सहित पांच बकरी, एक गाय का झुलसकर मौत हो गया।जानकारी अनुसार फुलवरीया गांव निवासी मो सुगनी देवी सपरिवार खाना खाकर सो गया। इस दौरान रात के करीब 12 बजे अचानक आग लग जाने के कारण लाव लगने से निंद खुला तो देखा कि उनके मवेशी घर मे आग लगा हुआ है। तत्पश्चात उनके द्वारा घर के बाहर निकल कर हल्ला किया।