मिर्ज़ापुर: यूजीसी कानून पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक लगाने के बाद स्वर्ण आर्मी करणी सेना ने कलेक्ट्रेट में मिठाई खिलाकर मनाया जश्न
बताते चले की 15 जनवरी 2026 को यूजीसी कानून लागू होने पर पिछले कई दिनों से तमाम संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। गुरुवार की दोपहर लगभग 3:00 बजे स्वर्ण आर्मी करणी सेना ने कलेक्ट्रेट में बताया कि आज ही सुप्रीम कोर्ट ने इस कानून पर रोक लगा दी है। जिससे हम स्वर्ण आर्मी करणी सेना खुशी जताते हुए कलेक्ट्रेट में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मना रहे हैं।