सबलगढ़: NH-552 की जर्जर सड़कें: गड्ढों से राहगीर परेशान, रोज हो रहे हादसे, पलट रहे स्कूली वाहन
सबलगढ़ नगर से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 552 की हालत जर्जर हो गई है। मुख्य सड़कों पर बने बड़े-बड़े गड्डों के कारण राहगीर और दोपहिया वाहन चालक प्रतिदिन हादसे का शिकार हो रहे हैं। यह हाईवे उत्तर प्रदेश को राजस्थान से जोड़ता है, लेकिन सबलगढ़ के मध्य में बस स्टैंड के पास सड़क पूरी तरह टूट चुकी है।