नानपारा: खटकन पुरवा गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग, 6 से अधिक घर जलकर हुए राख, लाखों का सामान नष्ट
बहराइच जिले के मटेरा थाना क्षेत्र के खटकन पुरवा गांव में शुक्रवार दोपहर अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। इस घटना में छह से अधिक घर जलकर खाक हो गए। आग लगने की सूचना तत्काल स्थानीय मटेरा पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी हरिकेश सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।